सहारनपुर , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना बड़गांव के चिरांऊ गांव में वहां के किसान राजेंद्र सिंह (45 वर्ष) और उनके पडौसी बालकगौरव उर्फ देव (11 वर्ष) की कुएं की मिट्टी की ढांग गिरने के से छह फीट मिट्टी में दबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात आठ बजे दोनों के शवों को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह बड़े गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने आज बताया कि राजेंद्र सिंह अपने खेत में बंद पड़े कुए से ईंट और मिट्टी निकाल रहे थे। इस काम में एक बालक गौरव भी उनकी मदद कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित