नयी दिल्ली , अप्रैल 06 -- विदेश तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह बुधवार को चार दिन की म्यांमार यात्रा पर जायेंगे जहां वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग के पदासीन होने के समारोह में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि श्री सिंह म्यांमार सरकार के निमंत्रण पर बुधवार को म्यांमार जा रहे हैं और शुक्रवार को को नेपीदॉ में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित