श्रीगंगानगर , जुलाई 14 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय तबीयत खराब होने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहपीणी गांव का भीमसेन (24) सोमवार दोपहर को पड़ोसी राजेंद्र के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह बेहोश हो गया। उसे संगरिया के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित