श्रीगंगानगर , सितम्बर 01 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में कीटनाशक दवा के कुछ प्रभाव से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नयी मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में करनैलसिंह को गंभीर बेहोशी की हालत में श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में गंभीर बेहोशी की हालत में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान बेहोशी की हालत में ही उसका सोमवार को उसकी मौत हो गयी। बीस अगस्त को खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय वह बेहोश हो गया था।

इसी प्रकार रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को 58 वर्षीय कानाराम नायक खेत में कीटनाशक दवा के असर से बेहोश हो गया। उसके पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया हुआ था। पिता के बेहोश होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत ही उसे निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित