श्रीगंगानगर , फरवरी 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कीटनाशक दवा का सेवन करने से एक महिला की मौत हाे गयी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लीलादेवी (50) रात करीब साढ़े नौ बजे नींद में उठी और भूलवश घर में रखी कीटनाशक दवा की बोतल में से दो-तीन ढक्कन दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसे उल्टियां होने लगीं। उसका पति भैराराम उसे लेकर तुरंत अस्पताल गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित