बैतूल , दिसंबर 11 -- संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय आह्वान पर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में किसान संघर्ष समिति ने बीज विधेयक 2025 और बिजली विधेयक 2025 के मसौदे की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया।

बुधवार को हुए इस प्रदर्शन में समिति अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम सहित बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित