भीलवाड़ा , नवंबर 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र स्थित सलावटिया गांव में रविवार को एक किसान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कैलाश धाकड़ (40) के रूप में हुई है। वह सुबह खेत पर फसलों की सिंचाई करने गया था। खेत से लौटने के बाद दोपहर में वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो वह कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित