मऊ , मई 21 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के कोपागंज विकासखंड क्षेत्र में तमसा नदी के किनारे बने शवदाह गृह का लोकार्पण किसान नेता देव प्रकाश राय द्वारा किया गया।

कोपागंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में गुरुवार को नवनिर्मित शवदाह गृह का लोकार्पण राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव एवं जाने माने वरिष्ठ किसान नेता देवप्रकाश राय द्वारा किया गया। तमसा नदी के पवित्र तट पर निर्मित इस शवदाह गृह से क्षेत्र के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित