बारां , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में बारां जिले के अन्ता में किसान नेता नरेश मीणा ने गुरुवार को पंचायत समिति अन्ता के विभिन्न गांवों में तीसरे मोर्चे (बहुजन समाज पार्टी) के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया।

उनके साथ बारां के पूर्व सभापति कमल राठौर एवं अन्ता नगर पालिका के पार्षद घनश्याम मारन भी थे। श्री मीणा ने ग्रामीणों से मुलाकात करके तीसरे मोर्चे के प्रत्याशियों से बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह 'हाथी' के निशान पर मतदान करके तीसरे मोर्चे के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित