जौनपुर , मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान जागेगा, तो राष्ट्र मजबूत होने के साथ ही साथ खुशहाल भी होगा। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिकों की मदद लेकर तकनीकी खेती अपनाने की अपील की, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

श्री शाही शुक्रवार को बक्सा में कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित विराट किसान मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस तथा प्रदेश में 15 वर्ष तक सपा-बसपा की सरकार ने किसानों को कर्ज में डुबो दिया था, उस कर्ज से किसानों को मुक्ति दिलाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए ऋण माफी कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित