कोच्चि , अप्रैल 07 -- केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने मंगलवार को वाम लोकतांत्रिक माेर्चा ( एलडीएफ) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में राज्य देश में किसान आत्महत्या के मामलों में शीर्ष पर पहुंचा गया है।
प्रशासन को 'किसानों के खून से सनी सरकार' बताते हुए श्री जोसेफ ने वैकोम में चेल्लप्पन की हालिया मौत का जिक्र किया, जिनका शव एक एलडीएफ चुनाव समिति कार्यालय में लटका हुआ पाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चेल्लप्पन स्थानीय एलडीएफ नेताओं के निरंतर किये जा रहे राजनीतिक उत्पीड़न के शिकार थे। उन्होंने दावा किया कि यह बात उस वीडियो में भी स्पष्ट है, जो मृतक ने अपनी मृत्यु से पहले सोशल मीडिया पर साझा किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित