पटना , सितंबर 15 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि किसानों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पारदर्शी, प्रभावी और सुगम तरीके से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार के कृषि, राजस्व एवं भूमि सुधार तथा सहकारिता विभाग आपसी समन्वय से किसान-केंद्रित व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

कृषि मंत्रु ने आज कृषि, राजस्व एवं भूमि सुधार तथा सहकारिता विभाग के मंत्रियों एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक में किसानों से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में किसान पंजीकरण, किसान पहचान पत्र, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित