जयपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर राज्य सरकार को तुरंत किसानों को आर्थिक संबल देना चाहिए।

श्री गहलोत ने शनिवार को अपने बयान में यह मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर आपदा आ गई है। बीकानेर संभाग में ओलों के कारण गेंहू और ईसबगोल की फसल को नुकसान हुआ है वहीं नागौर में ईसबगोल, जीरा, गेंहू और सौंफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित