श्रीगंगानगर , मार्च 12 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किशोर से 12 बोर का एक देशी पिस्तौल बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मम्मडखेड़ा गांव निवासी इस किशोर को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को शाम को लालगढ़ जाटान गांव में पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 12 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ।

दरअसल इस किशोर ने देशी पिस्तौल की कुछ दिन पहले फोटो खींचकर मोबाइल फोन पर किसी को भेजी थी। इसके बाद यह जानकारी मुखबिर के मार्फत पुलिस तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि करीब तीन महीने पहले श्रीगंगानगर में किसी नशेड़ी युवक से इस किशोर ने देशी पिस्तौल खरीदी थी। पुलिस उसे देशी पिस्तौल बेचने वाले की अब तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित