अशोक कुमार के जन्मदिवस 13 अक्टूबर के अवसर परमुंबई, 12 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शोक कुमार ने अपने भाई किशोर कुमार के निधन के बाद अपना जन्मदिन मनाना बंद कर दिया था।
अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था। इसे महज संयोग संयोग कहा जाये कि इसी दिन किशोर कुमार का निधन हो गया। किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को हुआ था। अशोक कुमार अपने भाई किशोर कुमार से बहुत प्यार करते थे। किशोर कुमार के निधन से अशोक कुमार को गहरा सदमा लगा. इसके बाद से ही उन्होंने प्रण कर लिया कि वे कभी भी अपना जन्मदिन नही मनायेंगे।
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मे दादा मुनि के नाम से मशहूर कुमुद कुमार गांगुली उर्फ अशोक कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खंडवा शहर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिर्वसिटी से पूरी की जहां उनकी दोस्ती शशाधर मुखर्जी से हो गयी जो उन्हीं के साथ पढ़ा करते थे। इसके बाद अपनी दोस्ती को रिश्ते मे बदलते हुए अशोक कुमार ने अपनी इकलौती बहन की शादी शशाधर से कर दी। वर्ष 1934 में न्यू थियेटर मे बतौर लैबेरोटिरी असिटेंट काम कर रहे अशोक कुमार को बॉम्बे टॉकीज में काम कर रहे उनके बहनोई शशाधार मुखर्जी ने अपने पास बुला लिया।
वर्ष 1936 मे बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'जीवन नैया' के निर्माण के दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता बीमार पड़ गए। इस विकट परिस्थति मे बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय का ध्यान अशोक कुमार पर गया और उन्होंने अशोक कुमार से फिल्म में बतौर अभिनेता काम करने की गुजारिश की। इसके साथ हीं 'जीवन नैया' से अशोक कुमार का बतौर अभिनेता फिल्मी सपर शुरू हो गया।वर्ष 1939 में प्रदर्शित फिल्म 'कंगन', 'बंधन' और 'झूला' में अशोक कुमार ने लीला चिटनिश के साथ काम किया। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया इसके साथ हीं फिल्मों की कामयाबी के बाद अशोक कुमार बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री मे स्थापित हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित