हनुमानगढ़ , अगस्त 18 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी मुकेश ने 15 अगस्त की रात करीब डेढ बजे किशोरी को घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया और उसे एक खाली भूखंड में ले गया, जहां उससे जबरन दुष्कर्म किया। इसका पता चलने पर किशोरी के परिजनों ने मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि पीडिता की चिकित्सकीय जांच के बाद मुकेश को सोमवार को देर शाम हिरासत में ले लिया गया। उसे आज अदालत में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित