भीलवाड़ा , अप्रैल 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में पुलिस एक किशोरी से दुष्कर्म करके उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी राहुल दरोगा ने एक किशोरी को पिछले महीने अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींच लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित