कोटा , अक्टूबर 06 -- राजस्थान में कोटा ग्रामीण के एक थाना क्षेत्र में किशोरी की दुष्कर्म के पश्चात तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र जैन ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया गया। वह खुद प्रकरण के सिलसिले में बालिका से मिलने सोमवार रात ही कोटा पहुंच गए थे। परिजनों की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक साथ 12वीं में पढ़ते हैं, घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया।अब उसकी तबीयत में सुधार है और स्वस्थ होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
उधर पीड़िता के पिता का कहना है बालिका अपनी जानकार महिला के घर मेहंदी लगाने गई थी, जहां से आरोपी लड़का उसे लेकर चला गया और गांव के ही एक घर में पीड़िता से दुष्कर्म किया गया। घटनाक्रम में महिला की संदिग्ध भूमिका नजर आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित