श्रीगंगानगर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विवाहित युवक को बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अदालत में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 13 वर्षीय बालिका अपनी नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोपी युवक सूरतपाल पीड़ित लड़की का करीबी रिश्तेदार है। इस कारण उसका किशोरी के घर में आना-जाना था। पुलिस ने बताया कि सूरतपाल 27 मार्च को उसके घर आया, तब बालिका अकेली थी। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर वह भाग गया।

पुलिस ने बताया कि बालिका की नानी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित