श्रीगंगानगर , जून 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण करके दुष्कर्म करने के आरोपी को पंजाब के बठिंडा शहर में गिरफ्तार है।
वह पिछले दो-तीन महीनों से वहां छुपा हुआ था।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी युवक साहिल वाल्मीकि (22) इसी वर्ष जनवरी में किशोरी को लेकर पंजाब चला गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को उसके पंजाब के बठिंडा में होने की जानकारी मिली तो पुलिस दल ने उसे बठिंडा में पटियाला रोड फाटक के समीप संजय नगर में दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित