हैदराबाद , अप्रैल 12 -- तेलंगाना में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित आशा भोसले ने अपनी असाधारण संगीत यात्रा के माध्यम से भारत को अपार गौरव दिलाया। आशा भोसले ने दस वर्ष की आयु में अपने करियर की शुरुआत करते हुए लगभग आठ दशकों तक कई भाषाओं में यादगार गीत गाए और भारतीय संगीत जगत में अपनी एक अनूठी पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि अपनी बहुमुखी आवाज के दम पर उन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप सहित विभिन्न शैलियों में महारत हासिल की और लाखों संगीत प्रेमियों की सराहना पाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत में उनका योगदान वास्तव में अविस्मरणीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित