अजमेर , नवम्बर 01 -- राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने अपने आवास पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान महावीर सिंह (65) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि महावीर सिंह वर्ष 2021 में राजस्थान पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। जांच में सामने आया कि महावीर सिंह ने सुबह परिवार के सदस्यों को किशनगढ़ आने का संदेश दिया था।

इसके बाद उन्होंने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित