किशनगंज , नवंबर 04 -- िहार में किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के हरूवाडांगा स्थित सुल्तानगंज वार्ड संख्या-10 में बुधवार को मिट्टी का टीला धंसने से तीन बच्चियों की दबकर मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां घर के समीप मिट्टी खोदने गयी थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा और तीनों उसके नीचे दब गयीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चियों को मिट्टी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृत बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की पुत्रियां नगमा प्रवीण (10) और निशा प्रवीण (09) तथा फरियाद आलम की पुत्री रूबी खातून (08) के रूप में की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित