मधुबनी , जून 18 -- िहार के मधुबनी जिले में कलुआही की थाना पुलिस ने एक किराना दुकान से 1.3 किलोग्राम गांजा बरामद कर दुकानदार को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली थी कि हरिपुर मजरही टोल वार्ड संख्या-2 स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष पायल भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। उसकी पहचान हरिपुर मजरही टोल निवासी गौरी शंकर भंडारी के रूप में हुई। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान एक पॉलिथीन और थैली से गांजा की कई पुड़िया बरामद हुईं। स्थानीय अंचलाधिकारी की मौजूदगी में जब्त सामग्री का वजन कराया गया, जिसमें कुल 1.3 किलोग्राम गांजा पाया गया।पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और थानाध्यक्ष पायल भारती के बयान पर कलुआही थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित