भिवानी , अप्रैल 13 -- राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय अटल कमल' में महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियमपर दिये गये संबोधन को सामूहिक रूप से सुना। यह संबोधन नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से प्रसारित किया गया।
इस मौके पर सुश्री चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के लिए एक नये युग की शुरुआत है, जो उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी नीति निर्माण और देश के विकास में और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति एवं जनसेवा से जोड़ें। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, महापौर प्रवीण बत्राजोशी सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित