रुद्रपुर , मार्च 09 -- उत्तराखंड के ऊधम सिंहनगर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ सोमवार को पुलिस का अभियान जारी रहा। आईटीआई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद बड़ी मात्रा में लाहन नष्ट किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के अनुसार आईटीआई पुलिस को शिकायत मिली कि ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे शराब माफियाओं की ओर से अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा है।

कोतवाल रवीन्द्र सिंह की अगुवाई में आज एक पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान मौके से कच्ची शराब बनाते हुए सुच्चा सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 21 लीटर अवैध कच्ची शराब, 3000 लीटर लाहन और अवैध शराब बनाने के काम आने वाले उपकरण बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित