रूद्रपुर , सितम्बर 19 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष तथा सभासदों सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 22 सितम्बर को होगा जबकि मतगणना का कार्य 24 सितम्बर को होगा।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को देखते हुए 21 एवं 22 सितम्बर को मतदान समाप्ति तक 08 किलोमीटर की परिधि में मदिरा एवं मादक पदार्थों की बिक्री बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन भी मदिरा की दुकानें बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन किए जाने की दशा में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित