वाराणसी , अक्टूबर 30 -- दीपावली और छठ पर्व से पहले देशवासियों को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ से ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम निर्धारित है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 27421 और नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन का नंबर 27422 होगा। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन वाराणसी से रात 8.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह नई दिल्ली से रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित