वाराणसी , अप्रैल 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को आगमन से पहले सोमवार को काशी में नारी शक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। एक हजार से अधिक महिला खिलाड़ियों और विकास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने एकजुट होकर नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में विशाल मानव श्रृंखला बनाई और पूरे शहर को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

हाथों में तख्तियां और तिरंगा लिए छात्राओं व महिला खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मानव श्रृंखला के बाद सभी प्रतिभागियों ने विकास इंटर कॉलेज से नटनिया दाई मंदिर तक जागरूकता मार्च निकाला। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों को नारी वंदन अधिनियम के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित