वाराणसी , अप्रैल 13 -- गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया से शुरू हो रहे मांगलिक कार्यों और वैवाहिक उत्सवों का माहौल भी शुरू हो जाएगा। काशी में शादी वाले परिवारों के लिए गैस सिलेंडर को लेकर राहत भरी खबर है। जिन परिवारों में शादियां पड़ी हैं, जिला प्रशासन की ओर से गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि आवेदन करने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित