वाराणसी , अप्रैल 19 -- संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को महिला विरोधी दलों द्वारा गिराए जाने के विरोध में रविवार को काशी में आक्रोशित महिलाओं ने 'बेनकाब मार्च' निकाला।
महिला परिषद की ओर से आयोजित यह मार्च सुभाष मंदिर से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार, लमही तक निकाला गया। मार्च में शामिल महिलाओं के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- "महिला आरक्षण नहीं मिलेगा तो होगा रोटी-पानी बंद"। महिलाओं ने अपने पतियों को चेतावनी दी कि यदि वे महिला विरोधी दलों से किसी भी प्रकार का संबंध रखेंगे तो घर में 'किचन हड़ताल' कर दी जाएगी। महिलाएं इतनी आक्रोशित थीं कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पोस्टर फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित