वाराणसी , मार्च 19 -- हिंदू नव वर्ष 'विक्रम संवत 2083' का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुरुवार को काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर जागृति फाउंडेशन, ब्रह्मा वेद विद्यालय एवं स्वामीनारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में असि स्थित पुष्कर तालाब पर 'नव संवत्सर उत्सव' का आयोजन किया गया।

यहाँ सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर विश्व शांति की कामना की गई। इसके पश्चात, वेदपाठी बटुकों ने पुष्कर तालाब में भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 'लोक भूषण' सम्मान से सम्मानित ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, भोजपुरी साहित्य शोध न्यास के महासचिव पंडित अरुण कुमार द्विवेदी एवं आचार्य पंडित वरुणेश चंद्र दीक्षित सम्मिलित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित