वाराणसी , अप्रैल 21 -- वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को तुरंत बचा लिया।

सभी तीनों युवक सुशांत, तपस और गौरव कुमार मुजफ्फरपुर (बिहार) के निवासी हैं। जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार, आरक्षी कुमार गौरव ने बहादुरी और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घाट पर मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्य की खूब प्रशंसा की।

वाराणसी पुलिस काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सचेत करती है कि वे गहरे पानी में स्नान न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित