वाराणसी , अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन में फेरबदल और सांगठनिक गतिविधियों को तेज कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 15 जिलों के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं, जबकि अमेठी के जिलाध्यक्ष की घोषणा बाद में की जाएगी। पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
श्री चौरसिया के अनुसार, वाराणसी महानगर में राजेंद्र सिंह पटेल और वाराणसी जिले में कृष्ण कुमार मिश्रा को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह धनंजय चौबे को गाजीपुर, संतोष सिंह डम्पू को भदोही, भूपेश सिंह को जौनपुर, सुरेंद्र सिंह को मीरजापुर, ओमप्रकाश मौर्य को चंदौली और सुनील चौबे को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में राजेश सिंह को मछलीशहर, काली सहाय पाठक को सुल्तानपुर, मंजीत कुशवाहा को प्रयागराज महानगर, रेवती पाल को प्रयागराज यमुनापार, प्रभाकर द्विवेदी परेवा को प्रयागराज गंगापार, अतुल शुक्ला को प्रतापगढ़ और योगेंद्र सिंह को कौशांबी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित