वाराणसी , जनवरी 15 -- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर काशी के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए। महापौर अशोक कुमार तिवारी के दिशा-निर्देशन में अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और राजघाट पर दर्शनार्थियों को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए निःशुल्क गरमागरम चाय पिलाई गई।

इस पहल की सबसे खास बात यह रही कि सेवा कार्य का आर्थिक भार सरकारी खजाने पर नहीं डाला गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने अपने निजी कोष से 5,000 रुपये देकर इस मुहिम की शुरुआत की, जिससे प्रेरित होकर नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपने व्यक्तिगत वेतन और बचत से इस पुनीत कार्य में योगदान दिया। अस्सी, राजघाट और दशाश्वमेध जैसे प्रमुख घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय वितरित की गई। स्नान के बाद ठंड से बचाव के लिए घाटों तथा प्रमुख मार्गों पर निरंतर अलाव जलाए गए।

पर्व के मद्देनजर घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया और उज्ज्वल प्रकाश व्यवस्था की गई। महिला श्रद्धालुओं की गरिमा का ध्यान रखते हुए पर्याप्त संख्या में अस्थायी चेंजिंग रूम भी बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित