शिवपुरी , मई 27 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 38 लाख रुपए मूल्य का अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज राय (40) और मानसिंह विश्वकर्मा (36) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पिछोर की ओर से कार में गांजा लेकर आ रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर करेरा थाना पुलिस ने पाल कॉलोनी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 194 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपए मूल्य की कार भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित