देहरादून , मई 06 -- उत्तराखंड के देहरादून जिला अंतर्गत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात को बद्रीश कॉलोनी के पास से एक संदिग्ध वाहन कार वैगन आर संख्या यूए 08जी 5537 संदिग्धता के आधार पर रोेककर जांच की गयी। जिससे 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की) बरामद हुई। पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने अपना नाम अरूण तिवारी पुत्र अनिल कुमार निवासी आईएसबीटी, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून तथा महेन्द्र पुत्र पदम सिंह रौतेला निवासी राजीव ग्राम, ढालवाला, निकट बस अड्डा जनपद टिहरी गढ़वाल, बताया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जबकि शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित