हनुमानगढ़ , जुलाई 31 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सू्त्रों ने शुक्रवार को बताया कि देइदास-भूकरका मार्ग पर बुधवार देर रात यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान सोहेल (15), अमान उर्फ अयान और सलाउद्दीन के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि ये तीनों देईदास गांव के नजदीक पारीक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। कार के चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।
रात करीब नौ बजे सोहेल मोटरसाइकिल पर अमान सलाउद्दीन के साथ निकटवर्ती गांव गुड़िया की तरफ जा रहा था। देईदास-भूकरका मार्ग पर सामने से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी,जिससे सोहेल और अमान की मौके पर ही मौत हो गई। सलाउद्दीन को नोहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित