श्रीगंगानगर , जुलाई 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र में हनुमानगढ़ मार्ग पर नाथांवाला गांव में सोमवार शाम को पुलिस ने एक युवक को कार में 25 किलोग्राम डोडा-पोस्त ले जाते गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बारहमासी नहर पुल के पास पुलिस दल ने एक कार में संदिग्ध अवस्था में बैठे युवक को देखकर उससे पूछताछ की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के दो कट्टे मिले में कुल 25 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान प्रवीण अरोड़ा (28) के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार करके आज अदालत में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित