भीलवाड़ा , मई 11 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में चुंगी नाके पर सोमवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार की टक्कर से स्थानीय निवासी सबीर मोहम्मद और कैलाश बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आसींद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसींद थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित