श्रीगंगानगर , जनवरी 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमूडवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को कार में अवैध रूप से पोस्त और अफीम ले जाते गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता ने बताया कि पुलिस दल ने दोपहर में गश्त के दौरान कार में संदिग्ध रूप से जा रहे विजयसिंह को रोककर कार की तलाशी ली तो उसमें 418 ग्राम अफीम और आठ किलो 556 ग्राम अवैध पोस्त बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि विजय सिंह खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित