अलवर , जुलाई 14 -- राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक कार पलटने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक परिवार मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करके दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान हादरहेड़ा-रोनपुर के बीच उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पलट गयी। इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एम्बुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
तीनों घायलों को जिला अस्पताल, अलवर भेजा गया जहां उपचार के दौरान प्राची की मौत हो गयी। मृतका के पति हर्षित गुप्ता और देवर तारुष गुप्ता घायल हो गये, जिनका अलवर में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित