भरतपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में डीग के कुम्हेर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मथुरा भरतपुर सीमा पर एक श्वान को बचाने के प्रयास में एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चारों दोस्त मथुरा से भरतपुर लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे सड़क पर अचानक एक श्वान के आने पर कार अनियंत्रित होकर कई पलटियां खा गई। घटना में मिलिंद (18) और देव (17) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक घायल हो गये जिन्हें रारह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित