उदयपुर , जुलाई 19 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 पर रविवार को एक कार के ट्रक के पीछे टकराने से दम्पती की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उदयपुर से पिण्डवाडा की तरफ जा रही यह कार जेलानी गांव के समीप आगे जा रहे ट्रक के पीछे टकरा गयी। इससे कार में सवार मुकेश चौधरी और उसकी पत्नी प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे और कार में फंसे पति- पत्नी के शव बाहर निकालकर गोगुंदा अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित