भरतपुर , मार्च 27 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर में रवांजना थाना क्षेत्र में दो युवकों की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई है।

पुलिस सू्त्रों ने शुक्रवार को बताया कि देवराज छाबड़ी (25) और ओम प्रकाश चेची (24) रवांजना थाना क्षेत्र के अवाना की झोपड़ी गांव से करीब एक बजे मोटरसाइकिल से चौथ का बरवाड़ा के कुम्हारिया गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात कार की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शव अलीगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाये गए। आज सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित