श्रीगंगानगर , फरवरी 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में जवाहरनगर थाना क्षेत्र में अबोहर मार्ग पर सैनिक छावनी के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार को देर शाम कार की टक्कर लगने से एक्टिवा स्कूटर पर सवार एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक निवासी मीरपुर, गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो साधुवाली के नजदीक किसी गांव में रहता था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। उसका शव जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया गया है।

बताया जा रहा है कि कार का अचानक एक टायर फट गया था, जिससे चालक नियंत्रण को बैठा और उसने एक्टिवा को चपेट में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित