श्रीगंगानगर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान घनश्याम जाटव (33) के रूप में हुई है, जो पदमपुरमें जैतसर मार्ग पर एक ईंट भट्टे पर काम करता था। घायल सचिन उसका जीजा है।
पुलिस ने बताया कि घनश्याम और सचिन शनिवार देर शाम को मोटरसाइकिल पर पदमपुर के निकट चक 23-बीबी 12 किसी काम से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गये। घनश्याम को स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकीक मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित