भीलवाड़ा , जुलाई 25 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -758 पर शुक्रवार को कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार दम्पती की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कल देर रात राजसमंद जिले के आमेट निवासी बंशीलाल भील अपनी पत्नी मांगी देवी भील के साथ मोटर साइकिल से अगरपुरा क्षेत्र के पौडरास गांव जा रहा था, इसी दौरान पौडरास गांव से चार किलोमीटर पहले विपरीत दिशा से आ रही कार से मोटर साइकिल टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि आमने सामने की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार दम्पती उछलकर दूर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इससे दोनों गंभीर घायल हो गये। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित