भरतपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मबाद निवासी रामलाल धाकड़ (42) अपने साथी ओमप्रकाश जाट और धर्मवीर जाट के साथ दोपहर में मोटर साइकिल से बयाना से भरतपुर जा रहे थे। भरतपुर राजकीय राजमार्ग पर बीरमपुरा गांव के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित