भीलवाड़ा , फरवरी 16 -- राजस्थान में जिले के सदर थाना क्षेत्र में हलेड में सोमवार को सुबह कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रहलाद रैगर (18), प्रभु उर्फ बिनु बैरवा (20) और राधेश्याम सुबह मोटर साइकिल से भीलवाड़ा कैटरिंग के काम पर आ रहे थे। इसी दौरान हलेड में श्रीजी फर्नीचर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित